Samsung ने Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया

Samsung ने Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite स्मार्टफोन लॉन्च  किया

Last updated on March 15th, 2020

Great Republic Day Sale देखे !!!(Up to 70% OFF)

कई हफ्तों की अफवाहों और लीक के बाद, सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर CES 2020 से पहले Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite की घोषणा कर दी है। ये फोन सैमसंग के लोकप्रिय 2019 फ्लैगशिप संस्करण के बजट फोन हैं।

ये गैलेक्सी लाइट मॉडल नवीनतम कैमरा तकनीक, सिग्नेचर एस पेन, इमर्सिव डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी जैसी प्रमुख प्रीमियम फीचर्स एक कम प्राइस पर देने का वादा करते हैं।

Display

Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite में Super AMOLED Plus Infinity-O डिस्प्ले हैं। इसमें 6.7 इंच के डिस्प्ले साइज दिया गया है जो 2400×1080 (394ppi) सपोर्ट करता है।

Processor

कंपनी ने आधिकारिक तोर पर ये नहीं बताया की इन दोनों के अंदर कोनसा चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि की कि Galaxy S10 Lite में 7nm 64-bit Octa-core प्रोसेसर है।

जबकी Galaxy Note Lite में 10nm 64-bit Octa-core processor है, इसमें 2.7 गीगाहर्ट्ज़ के चार कोर और 1.7 गीगाहर्ट्ज़ के चार कोर के साथ आता है।

samsung-galaxy-s10-lit
Credit: Samsung

Camera

गैलेक्सी S10 लाइट, 48MP (मुख्य) + 12MP (वाइड-एंगल) + 5MP (मैक्रो) ट्रिपल रियर शूटर के साथ आता है।

यह सैमसंग का पहला ऐसा फोन है जिसमें मुख्य कैमरे के साथ कंपनी के नए सुपर स्टीड OIS को पेश किया गया है, सुपर स्टेडी OIS एक्शन-केंद्रित फ़ोटो और वीडियो के लिए उच्च स्थिरता प्रदान करता है.

गैलेक्सी नोट 10 लाइट में बैक पर तीन कैमरे हैं – डुअल पिक्सेल AF और OIS के साथ 12 MP f / 1.7 मुख्य शूटर, 12 MP f / 2.2 अल्ट्रावाइड कोण वाला कैमरा और 12 MP f / 2.4 टेलीफोटो स्नैपर। दोनों फ़ोन में फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सल का है।

Storage

दोनों फ़ोन 6GB / 8GB रैम के ऑप्शन के साथ आएगा। इनमे 128GB की इंटरनल स्टोरेज होगी, जिसे microSD कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Galaxy-Note-10-Lite
Credit: Samsung

Other Specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट, एस पेन के साथ आता है जो ब्लूटूथ लो-एनर्जी (BLE) को सपोर्ट करता है। एस पेन के एक साधारण क्लिक से आप एक प्रेजेंटेशन नेविगेट कर सकते हैं, अपनी वीडियो कंटेंट को नियंत्रित कर सकते हैं या एक तस्वीर ले सकते हैं।

Galaxy S10 Lite and Galaxy Note 10 Lite Detail Specifications
tr:nth-child(even) { background-color: #dddddd; }
Galaxy S10 Lite Galaxy Note10 Lite
Dimensions 75.6 x 162.5 x 8.1mm 76.1 x 163.7 x 8.7mm
Weight 186g 199g
SIM Dual SIM slots Dual SIM slots
OS Android 10.0 with Samsung One UI 2.0 Android 10.0 with Samsung One UI 2.0
Size 6.7-inch 6.7-inch
Resolution 2400×1080 (394ppi) 2400×1080 (394ppi)
Display Full HD+ Super AMOLED Plus Infinity-O Display Full HD+ Super AMOLED Infinity-O Display
Front camera Front: 32MP F2.2 Front: 32MP F2.2
Rear camera Rear: Triple Camera – Macro: 5MP F2.4 – Wide-angle: 48MP Super Steady OIS AF F2.0 – Ultra Wide: 12MP F2.2 Rear: Triple Camera – Ultra Wide: 12MP F2.2 – Wide-angle: 12MP Dual Pixel AF F1.7 OIS – Telephoto: 12MP AF F2.4 OIS
Processor 7nm 64-bit Octa-core processor (Max. 2.8 GHz + 2.4 GHz + 1.7 GHz) 10nm 64-bit Octa-core processor (Quad 2.7GHz + Quad 1.7GHz)
RAM 6/8GB 6/8GB
Internal Storage 128GB 128GB
Battery 4,500mAh 4,500mAh

गैलेक्सी S10 लाइट प्रिज्म व्हाइट, प्रिज़्म ब्लैक और प्रिज़्म ब्लू व्हेल जबकि गैलेक्सी नोट 10 लाइट ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड में उपलब्ध है।

Samsung की तरफ से औपचारिक रूप से S10 लाइट या नोट 10 लाइट कीमत या रिलीज की तारीखों पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।